Champa Arrest : 4 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने 4 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ऑटो बुक कर गांजा परिवहन करने सिवनी, कुरदा गांव की ओर जा रहे हैं. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मुखबिर के बताए अनुसार ऑटो को रूकवाया, जिसमें दो व्यक्ति बैग और कार्टून लेकर बैठे हुए थे. ऑटो चालक से पूछताछ करने पर आरोपी प्रदीप साहू और असीम साहू ऑटो को वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम सुंदरेली ले जाने के लिए 500 रुपए में बुक करने की जानकारी मिली. यहां ऑटो की तलाशी लेने पर बैग में रखे 4 किलो गांजा मिला, जिसे जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

पुलिस ने ओडिसा राज्य के बरगढ़ जिले के टुकरा गांव निवासी आरोपी प्रदीप साहू और असीम साहू को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!