IIFA Awards में इस बॉलीवुड एक्टर के लिए हॉलीवुड से आई अच्छी खबर, किम कार्दशियन ने जमकर बांधे तारीफों के पुल!

नई दिल्ली. भारत की सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी आईफा आवॉर्ड सेरेमनी का आगाज हो चुका है। सभी सितारे इस हसीन शाम को अटेंड करने के लिए अबू धाबी पहुंच चुके हैं। अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल की ज्वाइंट होस्टिंग से सजे इस शो में हर बार की तरह इस बार भी बहुत कुछ खास देखने को मिलने वाला है।

 



सितारों से सजने वाली इस शाम के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बीच एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसमें हॉलीवुड क्वीन किम कार्दशियन ने बॉलीवुड अभिनेता की तारीफों के पुल बांधे हैं।

किम कार्दशियन ने की इस बॉलीवुड एक्टर की तारीफ
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स 2023 अबू धाबी के यास आईलैंड में होगा। यह अवॉर्ड शो पूरे शबाब पर है। इस शो में सलमान खान, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही जैसे टैलेंटेड स्टार परफॉर्म करते देखे जाएंगे। नाच गाने और धेर सारे धूम धड़ाके के साथ यह शाम पूरी होगी। इस बीच आईफा से ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि किम कार्दशियन ने वरुण धवन की तारीफ की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

वरुण ने कही ये बात
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें पैपराजी वरुण से कहते हैं कि किम कार्दशियन उनके काम की बहुत बड़ी फैन हैं। यह सुनते ही वरुण क्यूट सी स्माइल देकर कहते हैं, ”पता नहीं वह मेरे काम की फैन हैं या नहीं, लेकिन मैं जरूर उनके काम का फैन हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

आईफ़ा में देंगे परफॉर्मेंस
ऑडियंस को इस बार के आईफा अवॉर्ड्स में वरुण धवन की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। हालांकि, यह परफॉर्मेंस किस गाने पर होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन-कौन सी फिल्में हैं नॉमिनेटेड?
बेस्ट फिल्म के लिए भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, विक्रम वेधा और दृश्यम 2 नॉमिनेटेड हैं।

टीवी पर कब होगा टेलीकास्ट?
आईफा अवॉर्ड्स 2023′ कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा, लेकिन कब होगा, अभी तक डेट फाइनलाइज नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!