WTC Final 2023 जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, रनर अप टीम भी हो जाएगी मालामाल

नई दिल्ली. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग देखने का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। भारतीय टीम का एक बैच इंग्लैंड के द ओवल पहुंच चुका है, जबकि बाकी खिलाड़ी आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद रवाना होंगे।

 



इस बीच आईसीसी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। 26 मई 2023 को आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की विजेता और रनर अप टीम केलिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि जो टीम WTC Final विजेता बनेगी, उसे तो करोड़ों रुपये मिलेंगे, लेकिन जो टीम हार जाएगी उसकी भी किस्मत चमकेगी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

WTC Final 2023 की विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
दरअसल, आईसीसी ने ये एलान करते हुए कहा कि जो भी टीम WTC Final 2023 का खिताब जीतेगी, उसे भारतीय रुपये के अनुसार, 13.23 करोड़ रुपये मिलेंगें, जबकि रनर अप टीम को 6.61 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की कुल प्राइज मनी लगभग 31.4 करोड़ रुपये है, जो कि 9 टीमों के बीच बांटे जाएंगे।

IPl ने इस दौरान ये बताया कि WTC की प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

साल 2021 में केन विलियमसन की टीम पर हुई थी पैसों की बरसात
साउथेम्पटन में साल 2021 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच WTC फाइनल खेला गया था। ये मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा और मैच का नतीजा छठे दिन आया था। उस वक्त न्यूजीलैंड टीम ने भारत को 8 विकेट से रौंदा था। केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम को 13 करोड़ रुपये मिले थे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इंग्लैंड टीम चौथे नंबर पर रही थी उसे 2.89 करोड़ रुपये मिले थे। पांचवें नंबर पर रही श्रीलंकाई टीम को 1.65 करोड़ रुपये मिले थे। पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को 82 लाख रुपये मिले थे।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!