Janjgir Big News : नाला के पास महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी लाश मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, कई थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे थे

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव से बड़ा मामला सामने आया है. मुड़ा नाला के पास अज्ञात महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी लाश मिली है और साथ में खरगोश भी बंधा हुआ मिला है. घटना की सूचना के बाद मौके पर कई थाना के टीआई पहुंचे हैं और तफ्तीश की जा रही है. मृतका अज्ञात महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष तो वहीं बच्चे की उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है.



मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुड़ा नाला के पास निर्वस्त्र दो डेडबॉडी पड़ी हुई है और दोनों रस्सी से बंधी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि 1 महिला और 1 बच्चे का शव रस्सी से बंधा हुआ था. इतना ही नहीं, दोनों डेडबॉडी के साथ 1 खरगोश को भी बांधा गया था. फिलहाल, दोनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई है. मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : खबर का असर, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, आखिरकार 1 माह बाद जागा प्रशासन, Khabar CG News ने लगातार प्रसारित की थी खबर...

error: Content is protected !!