JanjgirChampa Arrest : शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने जेवरा और अमोरा गांव से महुआ शराब से अवैध रूप बिक्री करने वाले तीन आरोपी लाला कश्यप, संजय कश्यप, संतोष बर्मन को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, जेवरा गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री होने की सूचना मिलने पट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी लाला कश्यप के कब्जे से 7 लीटर शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

इसी प्रकार जेवरा निवासी संजय कश्यप के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. अमोरा गांव में भी संतोष बर्मन के कब्जे से 35 पाव 180ml शीशी में भरी 06.300 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त किया है.

मामले में मुलमुला पुलिस ने तीनों आरोपी जेवरा निवासी लाला कश्यप, संजय कश्यप और अमोरा गांव के संतोष बर्मन को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में सिवनी गांव में आयोजित हुआ 'महिला सम्मेलन'

error: Content is protected !!