Champa Big News : 2 युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, एक घायल युवक को 57 टांका तो दूसरे को लगा 40 टांका, 4 युवकों ने मिलकर चाकू से हमला किया, चाम्पा पुलिस कर रही जांच, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में चाकू से 2 युवकों पर हमला किया गया है. घायल दोनों युवकों का इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.जानकारी के मुताबिक, कोसमन्दा गांव के राखी यादव और देवनारायण यादव पर चाकू से हमला किया गया है. राखी यादव को 57 और देवनारायण यादव को 40 टांका लगा है. जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के बाद चाकू से 4 आरोपियों ने मिलकर चाकू से हमला किया है. परिजन ने कहा है कि जान से मारने सुपारी दी गई है. वारदात के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!