Kisaan School : बहेराडीह गांव के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में भ्रमण करने पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, नवाचार को देखकर जताई खुशी, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत हुआ भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में गुजरात के राजकोट से आई पुलिसकर्मियों की टीम ने भ्रमण किया और किसान स्कूल में किए जा रहे नवाचार, नई खेती के बारे में जानकारी हासिल की.केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना’ के तहत जांजगीर-चाम्पा जिले के भ्रमण पर गुजरात के राजकोट से पुलिस टीम पहुंची है. बहेराडीह गांव स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में गुजरात के पुलिसकर्मियों ने छत्तीसगढ़ की 36 भाजी, केले, भिंडी, अमारी पटवा के रेशे से बने कपड़े के बारे में जानकारी ली और देश के पहले किसान स्कूल को देखकर पुलिसकर्मी काफी खुश हुए. साथ ही, किसान स्कूल में किए जा रहे कार्यों को देखकर सराहना की.किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन ने गुजरात के पुलिसकर्मियों को संरक्षित बीज, किसान स्कूल के धरोहर, जैविक खाद, अक्षय चक्र कृषि मॉडल और मंजिल दर मंजिल खेती, गोबर गैस सिस्टम, निमसार निर्माण की जानकारी दी.

 



इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

गुजरात के पुलिसकर्मियों ने कहा कि देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में आकर बहुत खुशी हुई है. किसान स्कूल में किए जा रहे अनेक नवाचार की जानकारी मिली है. यहां किसानों ने साथ मिलकर जो प्रयोग किया है, वह अन्य किसानों के लिए मिसाल है. वे गुजरात में जाकर किसानों के इस खास प्रयास ‘किसान स्कूल’ के बारे में बताएंगे.

इस मौके पर उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, सक्रिय महिला ललिता यादव, उर्मिला यादव, साधना यादव, राजाराम यादव उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

गुजरात के राजकोट की टीम में पुलिसकर्मी रहे शामिल
किसान स्कूल में रवि भोंन्तु, मॉनिक, अनिरुद्ध रवि कुमार, विजय गोस्वामी, राजू, पीपी हेशबा, यशवंत सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए. यहां पुलिसकर्मी की टीम के सदस्य किसान स्कूल देखने के बाद काफी संतुष्ट दिखे और सभी ने प्रयास की सराहना की.

‘अंगाकर रोटी’ खाकर गदगद हुए गुजरात के पुलिसकर्मी
गुजरात के राजकोट से पहुंचे पुलिसकर्मियों को किसान स्कूल में छत्तीसगढ़िया अंदाज में नाश्ता कराया गया और ‘अंगाकर रोटी’ खिलाया गया. अंगाकर रोटी खाकर गुजरात के पुलिसकर्मी गदगद हो गए और उन्होंने छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यंजन के स्वाद की तारीफ की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!