Sakti Arrest : युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, बात करने का बनाता था दबाव, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने युवती की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और बात करने का दबाव बनाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिलासपुर के कुदुदंड निवासी 20 वर्षीय युवक आयुषदीप गंधर्व के द्वारा युवती से बातचीत करने का दबाव एवं बातचीत नहीं करने पर जान से मारने की धमकी और युवती की अश्लील फोटो-वीडियो उसके दोस्तों, परिजन के व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (ख), 506, आईटी एक्ट की धारा 67 (ए) के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसके बाद पुलिस ने बिलासपुर के कुदुदंड निवासी आरोपी युवक आयुषदीप गंधर्व को पकड़ा और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!