Success Story : उम्र 50 साल और ये महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल, 25 साल से चला रहीं यह छोटी-सी इंडस्ट्री

अहमदाबाद. लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस की ओर रुख कर रहे हैं. घर में ही कुछ उद्योग कर कमाई करने में गृहिणियां भी पीछे नहीं हैं. अहमदाबाद की ये महिलाएं न सिर्फ घर से कमाई कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं.

 



अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके के पारसनगर में 9 से 10 महिलाएं खाखरा, फरसी पुरी जैसे फरसाण यानी नमकीन आइटम बनाती हैं. इस काम से कई महिलाएं अपना घर चलाने लायक आर्थिक मदद जुटा पा रही हैं.

ये सभी महिलाएं गृह उद्योग के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं. होम इंडस्ट्री चलाने वाली मनीषाबेन ने कहा कि यह घरेलू उद्योग उनकी सास ने शुरू किया. उसकी सास का सोचना था कि अगर घर से खाखरा बनाना और बेचना शुरू कर दें, तो काम के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा और परिवार को आर्थिक मदद मिल जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

25 साल से साथ मिलकर काम कर रहीं महिलाएं
बाद में, मनीषाबेन की महेनत से अब ये छोटा धंधा गृह उद्योग बन गया है. मनीषा करीब 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं. मनीषा ने कहा, पिछले 25 सालों से ये महिलाएं उनके साथ जुड़ी हुई हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ये सभी महिलाएं दोपहर के समय खाली समय में खाखरा, पूरी, चकरी आदि बनाती हैं. यहां काम करने वाली महिला ने कहा, हम जब तक रहेंगे, यह गृह उद्योग चलाएंगे. चूंकि हमारी चकरी, खाखरा आदि का स्वाद अलग होता है इसलिए लोग इन सभी चीजों को खरीदने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!