कॉलेज में टॉपर रही इस बच्ची ने की 12वीं पास से शादी, आज 1050 करोड़ का मालिक और सुपरस्टार है इस एक्ट्रेस का पति, पहचाना?

नई दिल्ली. अपने भाई की गोद में बैठी ये गोलू-मोलू और क्यूट बच्ची आज बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. बड़े-बड़े ब्रान्ड्स को प्रमोट करते और फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार करते आपने इन्हें देखा है. अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बनी ये लड़की, क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी की पत्नी हैं और जल्द ही महिला क्रिकेट की धुरंधर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं. अब तो आपने इस सुपर क्यूट बच्ची को पहचान ही लिया होगा.

 



जी हां, ये अनुष्का शर्मा ही हैं. अनुष्का बचपन में बेहद प्यारी दिखती थीं. आज भी उनके चेहरे पर वह मासूमियत झलकती है. अनुष्का ने डेब्यू भी किया तो शाहरुख खान के साथ. इस फिल्म में शाहरुख को डांस का पाठ पढ़ाती अनुष्का को खूब पसंद किया गया था. साल 2008 में रिलीज हुई शाहरुख और अनुष्का की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ बड़ी हिट साबित हुई और इसके गाने तो खूब चले.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

साल 2010 में रणवीर सिंह के साथ आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की सफलता ने ये साबित कर दिया कि अनुष्का की फिल्म बिना किसी सुपरस्टार के भी चल सकती है. फिल्म में रणवीर और अनुष्का दोनों के ही काम को खूब तारीफ मिली. जब तक है जान, पीके, सुल्तान, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, ए दिल है मुश्किल जैसी सफल फिल्में देकर अनुष्का बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

साल 2017 के दिसंबर में अनुष्का शर्मा ने मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली. विराट और अनुष्का की जोड़ी बेहद पसंद की जाती है. साल 2021 में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम है वामिका. बता दें, अनुष्का अपने कॉलेज के टाइम में टॉपर रह चुकी हैं, वहीं विराट कोहली केवल 12वीं पास हैं. हालांकि आज विराट की पॉपुलैरिटी अनुष्का से ज्यादा है. नेट वर्थ के मामले में भी विराट अनुष्का से आगे हैं. विराट की नेट वर्थ इस समय 1050 करोड़ है, जबकि अनुष्का की नेट वर्थ 255 करोड़ है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!