यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर की फर्स्ट रैंक, ये हैं बाकी की 3 टॉपर्स

UPSC CSE 2022 final Result Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/exams-related-info/final-result पर इंटरव्यू दिए अभ्यर्थी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की इस साल की परीक्षा में भी महिला अभ्यर्थियों का दबदबा रहा है। पहली रैंक इशिता किशोर को मिली है। जबकि दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया हैं। वहीं, तीसरी रैंक उमा हरथी की है। जबकि पांचवीं रैंक स्मृति मिश्रा की है।

 



यूपीएससी की विज्ञप्ति के मुताबिक इस बार कुल 178 अभ्यर्थियों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। इनमें से 89 सामान्य वर्ग से, 28 ईडब्ल्यूएस से, 52 डीएसएम से 5 और 4 एससी और एसटी से हैं। रिजल्ट के मुताबिक इस बार 101 अभ्यर्थियों की फाइनल रिजल्ट जारी की गई है। इस वर्ष, IRTS को सिविल सेवा 2022 में वापस लेने के बाद, रिपोर्ट की गई रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 1022 कर दी गई थी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं, मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे। पिछले साल यानि कि 2021 की परीक्षा में श्रुति शर्मा ने किया था। टॉप-3 में शीर्ष लड़कियों का कब्जा था। अंकिता अग्रवाल ने एआईआर 2 और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!