इस तरह शुरू हुआ था Parineeti Chopra और Raghav Chaddha का ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ऐसे परवान चढ़ा इश्क! जानें सबकुछ

नई दिल्ली. परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने बीती शाम दिल्ली के बीकानेर हाउस में सगाई कर ली। इस दौरान इनके करीबी और परिवार वाले मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर, रिश्ते का ऐलान कर दिया। इससे पहले तक इन दोनों ने डेटिंग और शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। अब कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 



ऐसे शुरू हुआ ‘शुद्ध देसी रोमांस’
परिणीति और राघव की डेटिंग की अफवाह तब शुरू हुईं जब मार्च में दोनों के मुंबई के एक रेस्त्रां से बाहर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि दोनों ने एकदम नॉर्मल दिखने की पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी लोगों को महसूस हो गया कि उनकी परी अब प्यार में पड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक इन दोनों के ही नाम के चर्च होने शुरू हो गए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

सांसद ने कर दिया था कंफर्म
इस कपल के डेटिंग की खबरें अभी आनी शुरू ही हुई थी कि राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों की साथ में फोटो देखकर उन्हें लेकर ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा, “मैं @राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं। उनके मिलन पर ढेर सारा प्यार, आनंद और साथ बना रहे। मेरी शुभकामनाएं!!!” हालांकि, कपल ने इसके बाद भी चुप्पी साध रखी थी और परिवार ने भी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

रेस्तरां के बाहर हुए थे स्पॉट
मुंबई के पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक बार फिर से स्पॉट किया। मुंबई के एक रेस्तरां में पहली बार एक साथ देखे जाने के एक हफ्ते बाद, डेटिंग की अफवाहों को हवा देते हुए, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। परिणीति को एक काले रंग की टी-शर्ट, एक काली जैकेट, नीली जींस, सफेद स्नीकर्स और बड़े चश्मे के साथ देखा गया। राघव खाकी शर्ट और नीली पैंट पहने नजर आए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

IPL के दौरान लगे थे ‘परिणीति भाभी’ के नाम के नारे
तीसरी बार इन्हें इस महीने की शुरुआत में मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच देखते स्पॉट किया गया। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और दोनों को ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते देखा जा सकता है। इस दौरान जब ‘परिणीति भाभी’ कहके नारे लगे तो, एक्ट्रेस ब्लश करने लग गईं।

कब होगी शादी?
दिलचस्प बात यह है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का एक कॉमन पास्ट है। परिणीति के पास मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल डिग्री है, तो राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ईएमबीए का सर्टिफिकेट कोर्स किया था। दोनों के कॉमन फ्रेंड्स हैं और जाहिर है कि ऐसे ही इनकी पहली मुलाकात हुई होगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!