अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी से मांगा ऑटोग्राफ, बताई ये दिलचस्प वजह

हिरोशिमा. जापान के हिरोशिमा में चल रही क्वाड बैठक के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। बाइडन ने इसी के साथ मोदी से ऑटोग्राफ भी मांगा। बाइडन ने कहा कि आप अमेरिका में काफी लोकप्रिय हैं और कई लोग आपसे मिलना चाहते हैं।

 



कल पीएम मोदी को लगाया था गले
बीते दिन राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड बैठक के दौरान पीएम मोदी के पास जाकर उन्हें गले लगाया था। उन्होंने काफी गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का अभीवादन किया और उन्हें अमेरिका आने का न्यौता दिया। बाइडन ने कहा कि मुझे कई बड़ी हस्तियां फोन कर पीएम मोदी से मिलाने को कहती हैं और इवेंट तक करवाने को कहती हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

बाइडन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने की शिकायत
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने भी बीते दिन पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता इतनी है कि सिडनी में सामुदायिक भवन में 20,000 लोगों के आने की क्षमता है, लेकिन वहां आ रहे लोगों के कारण जगह छोटी पड़ गई।

उन्होंने कहा कि मुझे लोगों से मोदी से मिलवाले के अनुरोधों की बाढ़ सी आ गई थी। राष्ट्रपति बाइडन और पीएम अल्बनीस दोनों ने अपनी अजीबोगरीब चुनौतियों के बारे में पीएम मोदी से शिकायत की, उन्होंने कहा कि आपसे मिलने के लिए लोग मुझे परेशान करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

अल्बनीस ने मोदी स्टेडियम का किया जिक्र
पीएम अल्बनीस ने आगे कहा कि मुझे याद है कि कैसे जब मैं गुजरात आया था तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 90,000 से अधिक लोगों ने पीएम मोदी और मेरा स्वागत किया। इस बात को सुनते हुए बाइडन ने पीएम मोदी से कहा, ‘मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए।’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!