Gmail चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे! या फिर देखिए ढेर सारे विज्ञापन, जान लें गूगल का नया प्लान क्या है?

Google Gmail Paid Service: स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले हर किसी के पास जीमेल जरूर होता है। जीमेल होना आज के समय बहुत जरूरी है। अभी तक जीमेल की सर्विस पूरी तरह से फ्री मिल रही लेकिन अब बहुत जल्द ये फ्री सर्विस बंद हो सकती है। गूगल आने वाले समय में जीमेल की सर्विस को पेड कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आपको जीमेल के लिए भी पैसे देने पड़ सकते हैं।

 



 

 

 

 

आपको बता दें कि गूगल ने Gmail पर विज्ञापन दिखाने शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आगे चलकर जीमेल पर विज्ञापन की संख्या बढ़ेगी। माना जा रहा है कि कंपनी अब यूट्यूब की राह पर चलने का मन बना लिया है। कंपनी विज्ञापन दिखाकर मुनाफा कमाने का प्लान बना रही है। यूट्यूब में अगर आप विज्ञापन नहीं देखना चाहते तो आपको मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

विज्ञापन से नेविगेशन में आ रही समस्या
गूगल ने जीमेल में विज्ञापन को ईमेल लिस्ट के बीच में ऐड किया है। इससे यूजर्स को मेल चेक करने में काफी दिक्कत होती है। कई जीमेल यूजर्स ने इसको लेकर गूगल से शिकायत भी की है। यूजर्स लगातार कंपनी के विज्ञापन वाले कदम की आलोचना भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि विज्ञापन की वजह से मेल्स को नेवीगेट करने में परेशानी आ रही है।

 

 

 

पिछले एक सप्ताह से आ रहे विज्ञापन
रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल पिछले एक हफ्ते से जीमेल के मोबाइल और वेब दोनो ही वर्जन पर पिछले एक सप्ताह से विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। बता दें कि जीमेल में पहले भी विज्ञापन आ रहे थे लेकिन यह मेल्स के टॉप पर थे लेकिन अब विज्ञापन को मेल लिस्ट के बीच में ऐड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

फिलहाल अभी तक कंपनी की तरफ से जीमेल को पेड करने को लेकर किसी भी तरह के संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन यूजर्स का मानना है कि अगर कंपनी विज्ञापन दिखा रही है तो भविष्य में इस प्लेटफॉर्म को पेड किया जा सकता है। कंपनी विज्ञापन को हटाने के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन मॉडल को लागू कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!