Adipurush: सेंसर बोर्ड ने प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष को दिया ‘U’ सर्टिफिकेट, जानें कितनी लंबी है फिल्म

Censor Board: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष रिलीज के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। हाल ही में तिरुपति में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का फाइनल ट्रेलर जारी किया गया। वहीं, अब फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से भी अच्छी खबर मिली है। आदिपुरुष को बिना काट-छाट के पास कर दिया गया है।

 



कितनी लंबी है फिल्म ?
आदिपुरुष को गुरुवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘U’ सर्टिफिकेट देते हुए पास कर दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म को हर उम्र के लोगों को देखने की अनुमति है। वहीं, आदिपुरुष की स्क्रीन टाइम की बात करें तो फिल्म दो घंटे 59 मिनट लंबी है। यानी फिल्म को देखने के लिए लगभग तीन घंटे देने होग

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कब और कहां होगा आदिपुरुष का प्रीमियर ?
आदिपुरुष कुछ दिनों बाद 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले 13 जून को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में आदिपुरुष का प्रीमियर होगा।

कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट ?
प्रभास और कृति सेनन स्टार आदिपुरुष को ओम राउत ने डायेरक्ट किया है। वहीं, भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो कृति और प्रभास के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत नागे भी अहम रोल में हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

फिल्म के अहम किरदार
आदिपुरुष में प्रभास ने राघव और कृति ने जानकी का किरदार निभाया है। वहीं, हनुमान के किरदार में देवदत्त नागे और लक्ष्मण के रोल में सनी सिंह है, जबकि विलेन यानी लंकेश का किरदार सैफ अली खान ने प्ले किया है।

कितना है फिल्म का बजट ?
आदिपुरुष के बजट की बात करें तो फिल्म को लगभग 600 करोड़ की लागत से बनाया गया। फिल्म में भारी-भरकम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। आदिपुरुष को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!