Akaltara Accident : बाइक सवार दो व्यक्ति पिकअप से टकराए, एक व्यक्ति को आई गंभीर चोट, अस्पताल में कराया गया भर्ती, अकलतरा की घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मिनी माता चौक के पास बाइक सवार दो लोग पिकअप से टकरा गए हैं. घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति एंटोनी पटेल को गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरे व्यक्ति को भी मामूली चोट आई है. घटना के बाद उसे अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है.



मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार व्यक्ति एंटोनी पटेल और उसका साथी, शास्त्री चौक की ओर से जांजगीर चौक जा रहे थे, तभी मिनी माता चौक के पास खड़े पिकअप में सवार व्यक्ति ने पिकअप के दरवाजा खोल दिया और बाइक सवार दोनों व्यक्ति पिकअप से टकरा गए.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

घटना में बाइक सवार व्यक्ति एंटोनी पटेल को गंभीर चोट आई है और उसे अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति को भी चोट आई है. बताया जा रहा है कि घायल एंटोनी पटेल, डोंगरगढ़ का रहने वाला है और वह अकलतरा क्षेत्र में रहकर काम करता है. फिलहाल, अकलतरा अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!