Akaltara Death : बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे पड़ा था बुजुर्ग, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग व्यक्ति पड़ा मिला है और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आशंका है कि गर्मी और भूख की वजह से मौत हुई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

-पुलिस के मुताबिक, अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था. सूचना के बाद बलौदा 108 के EMT अरविंद दास, पायलट परमानंद मौके पर पहुंचे और उसे अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बुजुर्ग की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!