सोनाक्षी सिन्हा की शादी हो गई कन्फर्म? बनेंगी बड़े ज्वैलर्स के परिवार की बहू, होने वाले दूल्हे ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा हो रही है। सोनाक्षी का नाम कभी सलमान खान के साथ जुड़ा तो कभी कभी और मुस्लिम एक्टर के साथ। लेकिन इस बीच जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे स्टार्स शामिल होने वाले हैं। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा ने अभी अपनी शादी को लेकर अधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है।

 



बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा 36 साल की हो गई हैं, उनका 36वां जन्मदिन हाल ही में गुजरा है। इस बर्थडे पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने इश्क को खुल्लमखुला कबूल किया, जिसके बाद से चर्चाएं तेज हो गईं कि शत्रुघ्न सिन्हा का दामाद को बॉलीवुड का ये फ्लॉप एक्टर ही बनने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी समय से साथ हैं, दोनों को अक्सर एक-दूसरे का साथ स्पॉट किया जाता रहा है। दोनों के डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से हैं, लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को चुप्पी बनाई हुई है। लेकिन दो जहीर इकबाल के प्यार के इजहारनामे और सलमान खान की बहन अर्पिता के ‘भाभी’ कहने के बाद फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि मुस्लिम फ्लॉप एक्टर जहीर इकबाल जल्द सोनाक्षी सिन्हा के हमसफर बनने वाले हैं। अपने रिश्ते पर अभी तक चुप्पी साधने वाले जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के 36 वें बर्थडे पर अपने प्यार के लिए खास पोस्ट किया। खुलेआम उन्होंने आई लव यू लिखकर साफ कर दिया ये रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

जहीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना… तुम हमेशा मेरा सहारा ले सकती हो। तुम बेस्ट हो। दहाड़ती रहो और हमेशा उड़ते रहो। तुम पूरी दुनिया देखो, जैसे किसी ने न देखी हो, हमेशा जलपरी जैसी जिंदगी गुजारो। हमेशा खुश रहो। आई लव यू.’ उन्होंने अपने नोट का अंत हैशटैग ‘परफेक्ट’ के साथ किया। इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, सोनाक्षी ने कई दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं। सोनाक्षी और जहीर इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

जहीर इकबाल ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। इनके पिता इकबाल रत्नासी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खास दोस्त हैं। इसी वजह से सलमान ने जहीर को 2019 में फिल्मों में लॉन्च भी किया था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम ‘नोटबुक’ था, जो फ्लॉप रही. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ का अडॉप्शन थी। इसके बाद वह सोनाक्षी के साथ ‘डबल एक्स एल’ में नजर आए.

ये फिल्म भी उनकी फ्लॉर रही। सोनाक्षी के साथ रिलेशनशिप से पहले जहीर का नाम 2014 में आई फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ फेम दीक्षा सेठ के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद जहीर का नाम सना सईद के साथ जुड़ा। सना फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आ चुकी हैं, हालांकि जहीर ने कभी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...
error: Content is protected !!