Borewell Rescue update : रोका गया खुदाई का काम, वाइब्रेशन से 20 फीट नीचे धंसी सृष्टि

सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बड़ी मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए जारी रेस्क्यू अभियान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि खुदाई के वाइब्रेशन से बच्ची और नीचे धंस रही है। बच्ची 20 फीट और नीचे धंस गई है। कलेक्टर ने बताया कि जैसे-जैसे खुदाई हो रही है बच्ची वैसे-वैसे नीचे फंस रही है। फ़िलहाल खुदाई का काम रोक दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि कल रात से ब्बच्ची की कोई मूवमेंट नहीं की है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने लगाया बादाम का पेड़, अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बता दें कि, 3 साल की मासूम सृष्टि कल 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर जाकर फंस गई है। बच्ची को फंसे हुए लगभग 18 घंटे हो गए हैं। घटना की सुचना मिलते ही एसडीएम अमन मिश्रा मौके पर पहुंचे और सृष्टि को बचाने के लिए खुदाई शुरू करा दी थी। मासूम सृष्टि कुशवाह को बचाने की जद्दोजहद जारी है। सृष्टि को बचाने के लिए अब तक 27 फीट तक पैरलल गड्ढा खोदा गया है। वहीं अब इस जगह खुदाई का काम रोककर दूसरी जगह से खुदाई करने की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Baradwar News : नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित स्वच्छता दीदियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण, नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने की लोगों से पेड़ लगाने की अपील, दिलाई गई शपथ

error: Content is protected !!