Champa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में डॉक्टर की हुई मौत, बाइक में सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे चाम्पा, दूसरी बाइक में सवार 3 लोग घायल, 1 की हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के हथनेवरा गांव में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में डॉक्टर चंद्रेश श्रीवास की मौत हो गई है. दूसरी बाइक में सवार 3 लोगों को भी चोट आई है, एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



बम्हनीडीह क्षेत्र के खपरीडीह गांव से डॉ. चंद्रेश श्रीवास, बाइक में सवार होकर चाम्पा ड्यूटी आ रहे थे. वे शहरी स्वास्थ्य योजना के तहत डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे. दूसरी बाइक में सामने से 3 लोग सवार होकर कोरबा से चोरहादेवरी गांव जा रहे थे. वे लोग हथनेवरा गांव पहुंचे थे कि दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

हादसे में एक बाइक में सवार डॉ. चंद्रेश श्रीवास की मौत हो गई है, वहीं दूसरी बाइक में सवार 3 लोगों को चोट आई है, जिसमें शत्रुहन निषाद को गम्भीर चोट आई है और उसे कोरबा रेफर किया गया है. 2 घायलों का चाम्पा के निजी अस्पताल में इलाज जारी है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

error: Content is protected !!