Devraj Patel: ‘दिल से बुरा लगता है’ टैगलाइन से मशहूर हुए कॉमेडियन देवराज पटेल की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ली सबको हंसाने वाले की जान

छत्तीसगढ़ : यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाकर सबको हंसाने वाला देवराज पटेल हमेशा के लिए सो गया। महासमुंद जिले का रहने वाले देवराज पटेल की मस्ती और खिलखिलाहट अब दुबारा सुनाई और दिखाई नहीं देगी। अपने टैगलाइन दिल से बुरा लगता है यार से मशहूर हुए देवराज की सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देवराज ने सोशल मीडिया में मशहूर एक और कॉमेडियन भुवन बाम के साथ एक व्यक्ति, इस ढिंढोरा में भी काम किया था। देवराज की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 



तेज रफ्तार की भेंट चढ़ा मासूम

बताया जा रहा है कि देवराज पटेल राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाने के लाभांडी इलाके के पास अपनी बाइक से जा रहे थे। उन्हें पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में देवराज की मौके पर ही मौत हो गई है। देवराज की मौत ने प्रदेश में उनके चाहने वालों को शोक में डुबो दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

भूपेश के साथ कॉमेडी करते नजर आए थे

सोशल मीडिया में कॉमेडी वीडियो बनाने वाले देवराज पटेल ‘दिल से बुरा लगता है’ मीम बनाकर हमेशा से चर्चा में रहते थे। उनकी कॉमेडी वीडियो में एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। देवराज ने सीएम भूपेश के साथ उनके निवास पर एक मुलाकात के दौरान एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था। इसमें देवराज ने सीएम भूपेश को दिखाते हुए कहा था कि “छत्तीसगढ़ में दो ही लोग चर्चित हैं एक तो मैं और दूसरे मोर काका”। इस वीडियो में देवराज पटेल ने भूपेश बघेल से कहा था काका “एक बात बोलूं क्या, टीवी से ज्यादा लाइव मैदान स्मार्ट दिखथस काका”।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

CM ने जताया दुख

देवराज की मौत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसी वीडियो को ट्वीट करते हुए शोक जताया है। सीएम ने अपने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “दिल से बुरा लगता है से सैकड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए”। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने उनके परिवार और चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति देने की भगवान शिव से प्रार्थना की है

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!