छत्तीसगढ़: डिप्टी कलेक्टर के भाई की सड़क हादसे में मौत, असिस्टेंट DEO के पद पर थे पदस्थ, पत्नी गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर: रायपुर की डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई-भाभी के कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर के भाई असिस्टेंट डीईओ विष्णु साहू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में DEO की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 



 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई विष्णु साहू दो माह पहले ही असिस्टेंट डीइओ के पद पर बिलासपुर में पदस्थ हुए थे। आज पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान हिर्री NH में सामने से आ रहे किसी वाहन सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनबैलेंस होकर खंभे से टकराते हुए पलट गई।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

 

 

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे में असिस्टेंट डीईओ की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु साहू की पत्नी को गंभीर हालत में सरगांव हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हिर्री थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!