JanjgirChampa Accident Death : बारात जाने से पहले दूल्हे की उठी अर्थी, अज्ञात वाहन की ठोकर से इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव के मेन रोड में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 24 वर्षीय अरविंद कुमार खरे की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है.

 



दरअसल, कुटरा गांव के लाला राम खरे के 24 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार खरे को गांव की बस्ती से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर आते वक्त अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी. इससे अरविंद को चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक अरविंद की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

आपको बता दें, अरविंद कुमार खरे की शादी 22 जून को कुटरा गांव की युवती से होने वाली थी. इससे पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और शादी की खुशी का माहौल गम बदल गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!