Dabhara Big News : आरकेएम पावर प्लांट में युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत, ड्राइवर के रूप ने कार्यरत था युवक, आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने आरकेएम मार्ग पर किया चक्काजाम, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, मौके पर ASP सहित पुलिस बल मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. डभरा ब्लॉक के उच्चपिंडा गांव में संचालित आरकेएम पावर प्लांट में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हुई है. युवक ड्राइवर के रूप में कार्यरत था. प्लांट ने युवक के शव को परिजन को बिना सूचना दिए अस्पताल ले गए. इधर, आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों में हत्या का आरोप लगाते हुए आरकेएम मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर एएसपी सहित पुलिस बल मौजूद है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंडा गांव निवासी युवक आकाश भारद्वाज आरकेएम पावर प्लांट में ड्राइवर के रूप कार्यरत था. प्लांट के अंदर युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है. जिसे खरसिया के अस्पताल ले जाया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

इधर, अक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों में हत्या का आरोप लगाते हुए आरकेएम मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है और मौके पर सक्ती एसपी सहित पुलिस बल मौजूद हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

error: Content is protected !!