Interesting Story: एक ही स्कूल में पढ़ती थीं साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा, जानें क्या है दिलचस्प कहानी?

Sakshi Dhoni And Anushka Sharma’s Story: विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी कितने अच्छे दोस्त हैं, ये बात सभी अच्छे से जानते हैं. दोनों ने कई सालों तक साथ में क्रिकेट खेला है. दोस्ती होने के बावाजूद भी विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी की काफी रिस्पेक्ट करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों की वाइफ साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा भी एक दूसरे की बचपन की दोस्त हैं और दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है.

 



 

 

 

 

जी हां, सही सुना आपने. अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी बचपन की दोस्त हैं और दोनों ने असम के एक स्कूल में साथ में पढ़ाई की है. दरअरल, अनुष्का शर्मा के पिता आर्मी ऑफिसर थे और उनकी पोस्टिंग असम में हुई. इस दौरान अनुष्का शर्मा असम के सेंट मेरी स्कूल में पढ़ रही थीं और इत्तेफाकन साक्षी धोनी भी उनके साथ उसी स्कूल में पढ़ रही थीं. हाल ही में दोनों की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों उनकी बचपन की तस्वीरें भी मौजूद थीं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

स्कूल के बाद दोनों ने अपनाए अलग-अलग रास्ते

बता दें कि स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी ने अलग-अलग करियर चुने थे. जहां अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग को अपने पेशा बनाया था. वहीं, साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की. धोनी और साक्षी की मुलाकात भी होटल में ही हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलती चली गई और 2010 में धोनी-साक्षी ने शादी करके एक दूसरे के हाथ थाम लिए. वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे थे. इसके बाद 11 दिसंबर, 2017 दोनों ने शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया था.

 

 

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!