गर्मी के इस मौसम में बेजुबान जानवरों के लिए जैकलिन फर्नांडीस ने किया ये नेक काम, लोगो ने की एक्ट्रेस की जमकर तारीफ

नई दिल्ली. मई जून का महीना आते ही मौसम का तापमान काफी बढ़ जाता है और इन दिनों बहुत तेज गर्मी पड़ रही है | इस भयंकर और चिलचिलाती गर्मी में इंसान तो अपना बचाव किसी तरह कर लेता है लेकिन बेजुबान पशु और जानवरों को इस गर्मी में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में हम इंसानों का यह कर्तव्य है कि इन बेजुबान जानवरों की गर्मी के इस मौसम में प्यास बुझाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और अभी हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जैकलिन फर्नांडिस ने ऐसे ही बेजुबान जानवरों के लिए गर्मी के इस मौसम में नेक कदम उठाया है।

 



दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस आसपास की गलियों में पानी के बड़े-बड़े बर्तन भरकर बेजुबान पक्षी और जानवरों के लिए रखती हुई नजर आई और एक्ट्रेस ने खुद तो यह नेक काम किया ही साथ ही अन्य लोगों को भी ऐसा करने की सलाह दी| जैकलिन फर्नांडीस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट के माध्यम से एक्ट्रेस ने लोगों को इन बेजुबान जानवरों के लिए ऐसे कदम उठाने के लिए संदेश दिया है ।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

अब सोशल मीडिया पर जैकलिन फर्नांडिस का यह लेटेस्ट पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिस पर एक्ट्रेस के फैंस जम कर रही है कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं| वही

के द्वारा उठाए गए इसने कदम की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है |जैकलिन फर्नांडीस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह पानी का कटोरा भरकर गलियों में रखती हुई नजर आ रही है और इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया है|

जैकलिन फर्नांडीस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि,” यह पानी के कटोरी बेजुबान जानवरों को इस चिलचिलाती गर्मी के महीने में हाइड्रेट करने और ठंडा रहने में मदद करेंगे..” मैं ईमानदारी से आप सभी से अनुरोध करती हूं कि आपसे जितना हो सके अपने घर के बाहर मिट्टी के कटोरे में पानी भरकर अवश्य रखें.. मुझे मेरे मिट्टी के कटोरे @thefelinefoundation से मिले हैं इस अद्भुत पहल के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पानी के कटोरे को स्थिर पानी से बचने और समुदाय के लिए ताजा और स्वच्छ रखने के लिए रोजाना रिफिल करने की जरूरत है!”

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

जैकलिन फर्नांडीस के द्वारा शेयर किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जैकलीन फर्नांडिस अपने हाथों से पानी के कटोरी भर भर कर सड़क के किनारे रखती हुई दिखाई दे रही है| वही इस नेक काम को करते हुए जैकलिन फर्नांडिस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी और चमक देखने को मिल रही है और हर कोई एक्ट्रेस के इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहा है।

के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस को अंतिम बार फिल्म सेल्फी में देखा गया था हालांकि जैकलीन फर्नांडिस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी फतेह और क्रैक की शूटिंग में व्यस्त चल रही है|

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!