JanjgirChampa Accident Death : यात्री बस ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मौके पर हुई मां की मौत, बेटे को आई सामान्य चोट, चक्काजाम के बाद गरमाया रहा माहौल

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव में NH-49 पर यात्री बस ने बाइक में सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी और हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक चला रहे बेटे को सामान्य चोट आई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने 2 घण्टे चक्काजाम किया. सूचना के बाद मौके पर चाम्पा एसडीओपी, एसडीएम, सारागांव तहसीलदार पहुंचे थे. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था.

बाइक में सवार मां धनुषी बाई राठौर और उसजे बेटा नरेश राठौर सारागांव से वापस अफरीद गांव जा रहे थे, तभी सारागांव के NH-49 के ओवरब्रिज के पास पहुंचे हुए थे कि पीछे तरफ से चंद्रपुर से बांकीमोंगरा तक चलने वाली यात्री बस ने पीछे से ठोकर दी. घटना से मां धनुषी बाई राठौर की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

घटना में बेटे नरेश राठौर को सामान्य चोट आई है और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. मौके पर चाम्पा SDOP, चाम्पा एसडीएम, सारागांव तहसीलदार भी मौके पर मौजूद थे और ग्रामीणों को समझाइस गई, जिसके बाद मामला 2 घण्टे बाद शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!