JanjgirChampa Accident Death : बाइक और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार 1 युवक की मौत, स्कूटी सवार युवती और बाइक में सवार युवक गम्भीर रूप से घायल, दोनों बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भदरा गांव में बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई. बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा शख्स भी घायल हुआ है. स्कूटी सवार युवती को भी गंभीर चोट आई है. पामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस ने कुटरा गांव निवासी 20 वर्षीय मृतक युवक सागर कश्यप के शव को पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

मिली जानकारी के अनुसार, मुड़पार की रहने वाली स्कूटी सवार युवती अपूर्वा खांडेकर, पामगढ़ की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कुटरा के रहने वाले बाइक सवार दो युवक सागर कश्यप और चुड़ामणि सामने से आ रहे थे. इस बीच बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई. इससे बाइक सवार युवक सागर कश्यप की मौत हो गई है.

दूसरा युवक, चुड़ामणि को चोट आई है, वहीं स्कूटी सवार युवती अपूर्वा खांडेकर को भी गंभीर चोट आई है. दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!