JanjgirChampa Arrest : 50 लीटर महुआ शराब में साथ आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद सबरिया डेरा से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी श्याम लाल गोंड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कमरीद सबरिया डेरा में श्याम लाल गोंड़ भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी श्याम लाल गोंड़ के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

पामगढ़ पुलिस ने कमरीद गांव से आरोपी श्याम लाल गोंड़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!