JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब का परिवहन कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी भोलाराम को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कमरीद गांव के भोलाराम, महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने के लिए भुईगांव की तरफ जा रहा है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके कार्रवाई करते हुए आरोपी भोलाराम के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 'भरोसे का उठाया फायदा', छोटी बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात को पार करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल

मामले में पामगढ़ पुलिस ने कमरीद गांव के आरोपी भोलाराम को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!