कोरबा अग्निकांड: कॉम्प्लेक्स में लगी आग में 3 की मौत, 25 ने कूदकर बचाई जान, दो और दफ्तर आग चपेट में

कोरबा: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर निगम के व्यवसायिक परिसर में लगी आग जानलेवा साबित हुई। (Korba Complex agnikand ) बताया जा रहा हैं कि इस आगजनी के बाद भीतर फंसे तीन लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया सभी कि मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है।



स्थानीय सूत्रों ने बताया कि हादसे के समय 50 लोग बिल्डिंग के भीतर फंसे थे, वही 25 लोगों ने ऊंचाई से कूदकर अपनी जान बचाई। (Korba Complex agnikand ) इस पूरे अग्निकाण्ड में 14 दुकान समेत 2 बड़े हॉल जलकर ख़ाक हो चुके है। साहेब कलेक्शन नाम के दुकान में सबसे पहले आग लगी जिसने बगल की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पीड़ित परिवार ने भेंट की, बदमाशों को गिरफ्तार करने गुहार लगाई, परिजन से डिप्टी सीएम ने कहा... कांग्रेस ने भी दी है चेतावनी...

error: Content is protected !!