JanjgirChampa Arrest : गांजा की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 2 किलो ग्राम गांजा जब्त, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने गांजा की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 58 वर्षीय आरोपी मन्नू राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी मन्नू के कब्जे 2.100 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 बी के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि नरियरा के जनकपुर राधा कृष्ण मंदिर के पास पथर्रा पारा वार्ड नंबर 9 के रहने मन्नू राठौर, गांजा की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी मन्नू के कब्जे से 2.100 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने नरियरा के पथर्रा पारा वार्ड नंबर 9 के रहने वाले आरोपी मन्नू राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!