JanjgirChampa Arrest : लावारिश हालत कार में मिली 3 लाख 60 हजार रुपए का गांजा, फरार आरोपी की तलाश जारी, मुलमुला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के सोनसरी गांव में न्यूवोको ऐरो ड्रम के किनारे लावारिश हालत में कार में 3 लाख 60 हजार रुपए का गांजा को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत केस दर्ज किया है और आगे जांच की जा रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना प्राप्त हुई कि सोनसरी न्यूवोको ऐरो ड्रम के पास एक कार CG10 S 1215 लावारिश हालत में पड़ी है. इस पर मौक़े जाकर कार की तलाशी लेने पर कार से प्लास्टिक की बोरी में 59 किलो गांजा, जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार रुपए है. मौके से कार चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!