JanjgirChampa News : खेत तरफ गई महिला को सांप ने डसा, घायल महिला को डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के राहौद पकरिया में खेत तरफ गई 45 वर्षीय महिला दुर्गा यादव को सांप ने डस लिया. महिला की तबियत बिगड़ने पर डायल 112 को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर डायल 112 के आरक्षक मणिशंकर कश्यप और चालक चंदराम महिलांगे ने घायल महिला को इलाज के लिए राहौद के अस्पताल में भर्ती कराया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ के रहने वाले भीखम यादव अपनी पत्नी दुर्गा यादव के साथ पकरिया-राहौद आए हुए थे. वापस जाते समय उसकी पत्नी दुर्गा यादव खेत तरफ गई थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डस लिया. इससे महिला की तबियत बिगड़ने लगी. इसके बाद सूचना पर डायल 112 की मौके पर पहुंची और घायल महिला दुर्गा यादव को इलाज के लिए राहौद के अस्पताल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!