Kisaan School : नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी का मॉडल देखने बिहान की महिलाएं पहुंची किसान स्कूल, लछनपुर में दस दिवसीय सब्जी खेती व नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण संपन्न

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुआ, घुरवा और बारी का मॉडल को देखने पहुंची गौठान ग्राम लछनपुर की बिहान की महिलाएं, जिन्हें दस दिवसीय सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर ने भ्रमण कराई.

 



भ्रमण के दौरान बिहान की महिलाओं को मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव और संस्थान के फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय ने किसान स्कूल परिसर में नरवा, गरुआ, घुरवा और बारी का अवलोकन कराया. इस दौरान जैविक खाद बनाने का इकाई, केंचुआ पालन इकाई, एंजोला उत्पादन इकाई, बायोगैस सयंत्र, वर्मीवाश इकाई, जैविक पद्धति से किचन गार्डन, छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियो की इकाई, देशी बीजो का संरक्षण और संवर्धन केंद्र, विलुप्त चीजों का रखे गए संग्रहालय, डेयरी उद्योग आदि का अवलोकन किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

 

केले की रेशे से निर्मित कपड़े को देखकर खूब प्रभावित हुईं बिहान की महिलाएं
जनवरी 2016 से बहेराडीह में कृषक मित्र दीनदयाल यादव के नेतृत्व में बनाई जा रहीं केले के रेशे की कपड़ा और छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों की रेशे से निर्मित राखियों को देखकर बलौदा ब्लॉक अंतर्गत लछनपुर के बिहान की महिलाएं खूब प्रभावित हुई और यहाँ की नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की.

स्पीकर समेत कई देशों के लोग भी कर चुके हैं मॉडल का अवलोकन
देश का पहला किसान स्कूल में सालों पहले से किसानों द्वारा बनाई गईं नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी की मॉडल को देखने छत्तीसगढ़ के स्पीकर डॉ चरणदास महंत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कैनेडा, जर्मनी आदि देशों के लोग भी यहाँ आकर भ्रमण कर चुके हैं, वहीं यहाँ पर चल रहे क़ृषि अनुसन्धान को देखने क़ृषि मंत्री, गृह मंत्री,गौसेवा आयोग के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी,सामाजिक संगठन के लोग आ चुके हैं. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव का कहना है कि उनके टीम की सिर्फ और सिर्फ एक ही मिशन है. जल, जंगल और जमीन को बचाना. उनके इस महाभियान में सैकड़ो किसान, नव जवान और बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल हो रहीं हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!