WTC: भारतीय टीम पर दोहरी मार, फाइनल में हार के बाद ICC ने पूरी मैच फीस काटी, गिल पर भारी जुर्माना, जानें वजह

नई दिल्ली. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर है। आईसीसी ने धीमी ओवर गति के लिए टीम इंडिया की पूरी मैच फीस काट ली है। सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने के बाद जश्न मना रही ऑस्ट्रेलिया को भी झटका लगा है। आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मैच फीस का 80 फीसदी हिस्सा काट लिया है।

 



फाइनल मैच के दौरान दोनों टीमों ने अधिकतर ओवर अपने तेज गेंदबाजों से कराए थे। इसी वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो पाया। मैच के बाद आईसीसी ने दोनों टीमों के खिलाफ एक्शन लिया है। भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस का 100 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया पर 80 फीसदी जुर्माना लगाया गया है

भारतीय टीम पर 100 और ऑस्ट्रेलिया पर 80 फीसदी जुर्माना
भारतीय टीम तय समय के अनुसार पांच ओवर पीछे थी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम चार ओवर पीछे थी। खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जब कोई टीम तय समय पर पूरे ओवर नहीं कर पाती है तो खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। पांच ओवर पीछे होने की वजह से भारतीय टीम की पूरी मैच फीस काट ली गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

शुभमन गिल पर 115 फीसदी जुर्माना
भारत के शुभमन गिल को भी टेस्ट के चौथे दिन उन्हें आउट देने के विवादित फैसले की आलोचना करने के लिए एक और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। गिल ने आईसीसी के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन किया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी से संबंधित है। शुभमन गिल पर उनकी मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। टीम की धीमी ओवर गति और अपने आउट दिए जाने के फैसले का विरोध करने पर गिल के ऊपर दो जुर्माने लगे हैं और उन पर कुल जुर्माना मैच फीस का 115 फीसदी हो गया है। ऐसे में उन्हें अपनी मैच फीस का 15 फीसदी हिस्सा आईसीसी को चुकाना होगा और किसी भी भारतीय खिलाड़ी को इस मैच की फीस नहीं मिलेगी। टेलीविजन अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने ग्रीन के कैच को सही मानते हुए गिल को आउट करार दिया था। इस पर गिल ने इंस्टाग्राम पर अंपायर के फैसले की आलोचना की थी। इसी वजह से उन पर जुर्माना लगा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया मैच के पांचवें दिन पहले सत्र में ही 234 रन पर सिमट गई और मैच 209 रन से हार गई। भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!