Maruti Suzuki Invicto की पहली झलक आई सामने,नई ग्रिल,एलईडी हेडलैंप और वेंटिलेटेड सीटों से है लैस

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। मारुति सुजुकी ने ब्रांड की नई फ्लैगशिप पेशकश, आगामी इनविक्टो का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें प्रीमियम एमपीवी की पहली नजर सामने आई है। नई मारुति सुजुकी इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस का बैज-इंजीनियर्ड वेरिएंट है और वाहन निर्माता कंपनी ने मॉडल को अपनी पहचान देने के लिए फ्रंट स्टाइल में बदलाव किया है। आपको बता दें, ये कार 5 जुलाई 2023 से ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी।

 



Maruti Suzuki Invicto

चलिए आपको बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास हो सकता है। मॉडल में क्रोम सराउंड के साथ ट्विन-स्लैट मिलता है, जबकि मारुति के वेरिएंट में मेष पैटर्न भी नया है। ग्रिल के दोनों ओर एलईडी हेडलैंप लगे हैं, जबकि टेलगेट पर ‘इनविक्टो’ नाम प्रमुखता से लिखा हुआ है। वहीं मारुति सुजुकी ने अभी भी ज्यादातर रियर प्रोफाइल को हाइड कर के रखा है, लेकिन इनोवा हाई क्रॉस के तुलना में इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों मॉडलों में दूसरी रो में ओटोमन सीटें, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए एक बड़ी एमआईडी यूनिट और बहुत कुछ शामिल हैं। इस कार में छह और सात सीट का ऑप्शन भी है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Maruti Suzuki Invicto इंजन

पावरट्रेन ऑप्शन के रूप में इसमें एस्पिरेटेड और हाइब्रिड ऑप्शन में 2.0-लीटर पेट्रोल मिलता है। दोनों वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। वहीं इस महीने में ही मारुति सुजुकी इनविक्टो की बुकिंग शुरू हुई है, इस कार को आप मात्र 25 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं। आपको बता दें, कार के मॉडल को नेक्सा डीलरशिप के तहत ही सेल किया जाएगा। इस कार की कीमत 18.55 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Maruti Suzuki Invicto फीचर्स

इस कार में फीचर्स के रूप में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, प्री-कोलिशन सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन ट्रेस असिस्ट और ऑटो हाई बीम भी मिलेगा। वहीं सेफ्टी को लेकर इस कार में स्टैंडर्ड फंक्शन के तौर पर छह एयरबैग मिलेंगे

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!