सिर्फ ‘पंचायत’ ही नहीं फैमिली के साथ एंजॉय करें ये 7 वेब सीरीज, हर एक एपिसोड से नहीं करेगा रोकने का मन

नई दिल्ली. गर्मियों में किसी को भी घर से बाहर निकलना पसंद नहीं है, भले ही कुछ काम हो या फैमिली के साथ इंजॉय ही करना हो, लोग चाहते हैं कि घर पर बैठकर ही हम सारे काम कर लें. ऐसे में घर पर आराम से अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिंज वॉच करने से बेहतर और भला क्या हो सकता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं 7 सुपर एंटरटेनिंग और मजेदार वेब सीरीज जो आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं.

 



पंचायत

अमेजॉन प्राइम पर मौजूद पंचायत वेब सीरीज एक सुपर एंटरटेनिंग सीरीज है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता के इर्द गिर्द घूमती गांव के परिवेश की एक बेहतरीन कहानी है. ये वेब सीरीज पंचायत सचिव बने अभिषेक त्रिपाठी की कहानी है, जिसमें भारत के युवाओं की आशाओं और लक्ष्यों जैसे मुद्दे पर फोकस किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

गुल्लक

सोनी लिव पर मौजूद गुल्लक एक और फैमिली एंटरटेनिंग वेब सीरीज है, जिसके 3 पार्ट अब तक आ चुके हैं. श्रेयांश पांडे के डायरेक्शन में बनी ये वेब सीरीज द मिश्रा फैमिली के जीवन पर आधारित है और उनकी दिन-प्रतिदिन के रोचक किस्से और कहानियों को बताती है.

रॉकेट बॉयज

सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही रॉकेट बॉयज को भी आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं. इसके 2 पार्ट आपको SonyLIV ऐप पर मिल जाएंगे, जिसमें 1940 से 1970 के दशक में भारत के शक्तिशाली वैज्ञानिक इतिहास को दिखाया है. इसमें डॉक्टर होमी जहांगीर बाबा और डॉक्टर विक्रम साराभाई की कहानी को दर्शाया गया है.

यह मेरी फैमिली

अगर आप कोई फैमिली एंटरटेनिंग वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो ये मेरी फैमिली भी अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. ये वेब सीरीज 1998 की गर्मियों में गुप्ता परिवार के बारे में बताती है, जिसमें 11 साल का बच्चा हर्षु गुप्ता अपने यादगार अनुभवों को शेयर करता है. यह मेरी फैमिली प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और टीवीएफ प्ले पर मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कोटा फैक्ट्री

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कोटा फैक्ट्री भारत की कोचिंग सिस्टम पर बनाई गई एक शानदार वेब सीरीज है, जो कोचिंग सेंटर्स की रियलिटी और बच्चों को उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में आने वाली कठिनाइयों को दिखाती है.

एस्पिरेंट्स

फैमिली और फ्रेंड्स के साथ देखने के लिए आप एस्पिरेंट्स वेब शो भी देख सकते हैं, ये शो यूट्यूब पर भी उपलब्ध है. इसमें यूथ को आकर्षित करने वाले ऑनलाइन शोज की सीरीज को दिखाया गया है.

घर वापसी

एक युवा लड़का शेखर जिसे बेंगलुरु में अपने काम से बर्खास्त कर दिया गया और जो अपने माता-पिता के साथ अपनी बर्थ प्लेस इंदौर लौट गया. वो अपने परिवार से अपनी नौकरी छूटने की बात छुपाता रहा और कैसे स्ट्रगल करता रहा इस पर आधारित यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है, जो बेहद इमोशनल और एंटरटेनिंग है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!