Odisha Coromandel Express Accident: ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 50 की मौत और 350 से ज्यादा घायल; मुआवजे का एलान

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।



ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा की मौत हो गई है, जबकि 350 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़े -  BSNL का 72 दिन वैलिडिटी वाला जबरदस्त प्लान, रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

error: Content is protected !!