PM Kisan 14th Installment: जून में इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त! ये लोग नहीं ले पाएंगे इस योजना का लाभ!

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जल्द जारी होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में कहा गया गया है कि अगली किस्त जून में आएगी. अभी तक इस योजना में 13वीं किस्त जारी हो चुकी है. पीएम किसान योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं.

 



 

 

 

सालाना छह हजार रुपये को तीन किस्तों में जारी किया जाता है. दो-दो हजार रुपये करके चार महीने के अंतराल पर पीएम किसान योजना की किस्त जारी होती है. अगर आप भी केंद्र सरकार की इस योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कब 14वीं किस्त मिल सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

कब जारी होगी 14वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत अब 14वीं किस्त किसानों के खाते में भेजे जाने हैं. ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये किस्त जून के तीसरे सप्ताह के दौरान जारी किया जा सकता है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसपर कोई अपडेट या अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

 

 

 

 

14वीं किस्त जारी करने की समय सीमा!

पिछली बार 27 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी की गई थी. अगर क्रम के अनुसार देखें तो केंद्र सरकार के पास 14वीं किस्त जारी करने का समय जुलाई 2023 तक है. ऐसे में केंद्र सरकार जून से लेकर जुलाई के बीच कभी भी 14वीं किस्त का पैसा किसानों के अकाउंट में भेज सकती है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

किन लोगों को नहीं मिलेगी अगली किस्त

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं और अभी तक इस योजना के तहत ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं किया है तो आपकी 14वीं किस्त का पैसा रुक सकता है. साथ ही अगर भू सत्यापन का काम भी नहीं कराया है तो भी पीएम किसान योजना की अगली किस्त रुक जाएगी. भू-सत्यापन का काम आप कृषि विभाग के कार्यालय पर जाकर पूरा करा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!