ICC टूर्नामेंट्स में पलट जाएगी टीम इंडिया की किस्मत, 11 महीने बाद वापसी करेगा ये खतरनाक खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करने के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के साथ एक नई शुरुआत करने वाली है। वहीं इसके बाद भारतीय टीम को एशिया कप और वर्ल्ड कप भी खेलना है। इसी बीच खबर आई कि टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी करीब एक साल बाद वापसी करने के लिए अब तैयार हो चुका है।

 



 

 

 

जल्द फिट होगा ये स्टार खिलाड़ी
टीम इंडिया के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से अपनी लोअर बैक की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके बाद उनकी पीठ की सर्जरी भी हुई। बुमराह अपनी चोट के चलते ही पिछले साल सितंबर के बाद से खेले नहीं हैं। लेकिन ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह अब फिट हो रहे हैं और उनका सितंबर में एशिया कप में वापसी करना तय है। ऐसे में ये खिलाड़ी करीब एक साल के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर लौटेगा। खबर है कि इस गेंदबाज ने हल्की गेंदबाजी शुरू कर दी है और बुमराह को मैदान पर लौटने में अभी कुछ महीने और लगेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

 

कई बड़े मुकाबलों में खली कमी
बता दें कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को कई बड़े मौकों पर हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम बुमराह के बिना एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप में हारी। वहीं भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी बिना बुमराह के ही खेलनी पड़ी। इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी जब टीम इंडिया हारी तो सबको जसप्रीत बुमराह की ही याद आई। लेकिन अच्छी खबर ये है कि वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले खेलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

एशिया कप के तुरंत बाद होगा वर्ल्ड कप
टीम इंडिया और बाकी टीमों के लिए वैसे भी ये एशिया कप काफी खास होने वाला है। क्‍योंकि इस बार 50 ओवर के मैच होंगे, क्‍योंकि इसके बाद अक्‍टूबर से लेकर नवंबर तक खेला जाएगा। खास तौर पर एशिया की सभी टीमों के लिए ये मौका होगा कि वे अपने आपको 50 ओवर के विश्‍व कप की तैयारी करें।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!