The Kapil Sharma Show Last Episode: इस तारीख को टेलीकास्ट होगा ‘द कपिल शर्मा शो 4’ का आखिरी एपिसोड… देखिए

नई दिल्ली. दर्शकों के फेवरेट ‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर हर वीकेंड इस शो का बेसब्री से इंतजार करने वालों का दिल टूट जाएगा। तो चलिए आपको बता ही देते हैं कि द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। इसका चौथा सीजन पिछले साल ही शुरू हुआ था, जिसका अंत भी निकट आ गया है।

 



द कपिल शर्मा शो को लेकर बड़ा अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि द कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड 2 जुलाई या 9 जुलाई को प्रसारित होगा। आखिरी एपिसोड में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला अपने शो द नाइट मैनेजर के सीक्वल को प्रमोट करने के लिए मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इस डेट को खत्म होगा शो
इस बीच, कपिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी को-एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। कैप्शन में, उन्होंने बताया कि यह सीजन का ‘आखिरी फोटोशूट’ है। जो कि इस तरफ इशारा कर रहा है कि शो जल्द ही बंद होने वाला है। इसके अलावा कपिल कई बार चलते शो में भी बता चुके हैं कि वो सभी यूएस जा रहे हैं, लाइव ऑडियंस के आगे परफॉर्म करने के लिए।

USA में करने वाले हैं लाइव शो
पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ द कपिल शर्मा शो का ये चौथा सीजन चल रहा है। इतने सालों में इस शो ने अपने दर्शकों के काफी गुदगुदाया है। लोग शनिवार और रविवार का इंतजार करते हैं कि वो अपना लाइफ में और भी लाफ्टर एड कर सके।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इतने सालों से कर रहे हैं मनोरंजन
टीकेएसएस के चौथे सीजन को खत्म करने के बाद, कपिल अपने यूएसए दौरे की शुरुआत करेंगे। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के छह शहरों की जर्नी करेंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे। शो का न्यू जर्सी चरण 15 जुलाई को निर्धारित है। पिछले साल, द कपिल शर्मा शो का दौरा वीजा मुद्दों के कारण छोटा कर दिया गया था। टीम यूएसए में परफॉर्म नहीं कर पाई और कनाडा को कवर करने के बाद वापस लौट आई।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!