EOW की बड़ी रेड, खाद्य अधिकारी के घर मिली आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति, इन ठिकानों पर चल रही सर्चिंग

जबलपुर। मध्यप्रदेश में शुक्रवार की सुबह ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षक अमरीश दुबे के घर पर छापा मारा है। उनके जबलपुर और सागर घर में एक साथ की छापेमारी की गई है। छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग की शिकायत की है।

 



निरीक्षक अमरीश दुबे के शहर और ग्रामीण इलाकों में कई संपत्तियां होने का खुलासा हुआ है। वहीं निरीक्षक के घर पर आलीशान सुख-सुविधाओं का साज़ोसामान मिला है। वहीं कार्रवाई के दौरान आय से अधिक अनुपातहीन संपत्ति मिलने की जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू की टीम आय से संबंधित सभी दस्तावेज खंगाल रही है। बैंक में बड़ी राशि जमा होने, निवेश और जमीन के कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है। आपको बता दें कि लंबे समय से जबलपुर में निरीक्षक अमरीश दुबे पदस्थ हैं। 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी मिली थी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

EOW का निरीक्षक अमरीश दुबे के इन ठिकानों पर छापेमारी

ईओडब्ल्यू ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षक अमरीश दुबे के पास आय से 600 प्रतिशत से अधिक की संपत्ति मिली है। जबलपुर में 90 लाख का आलीशान ट्रिप्लेक्स मिला। शुगर मिल में 90 लाख का इन्वेस्टमेंट मिला। शताब्दीपुरम में 2400 वर्गफुट का 65 लाख क़ीमत का प्लॉट मिला। वहीं नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। EOW का नरसिंहपुर में भी की जांच जाएगी। बैंक लॉकर भी खोले जाएंगे। निरीक्षक अमरीश दुबे के घर की जांच पड़ताल का मामला जारी है। बता दें कि इससे पहले भी ईओडब्ल्यू की शिकायत में खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे व्यापारियों से अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का मामला सामने आ चुका है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!