29 करोड़ का बजट, 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई, इस अनोखी फैमिली को देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़ी थी भीड़

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में अक्सर कई फिल्मों ने दर्शकों के दिलों को जीता है. बहुत बार बॉलीवुड की फिल्में अपने सितारों की वजह से हिट होती है तो कई बार फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचती है. फिर चाहे फिल्म बिग बजट वाली हो या फिर कम बजट वाली. कम बजट की कई फिल्में ऐसी हैं जो बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं और ब्लॉकबास्टर साबित हुई हैं. ऐसी ही एक फिल्म रही है बधाई हो. जी हां, बधाई हो साल 2018 में आई थी.

 



इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव, सुरेखा सीकरी, सान्या मल्होत्रा और शार्दुल राणा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म बधाई हो साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म का निर्देशन अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा ने किया है. फिल्म बधाई हो को बनाने में कुल 29 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. फिर जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो बधाई हो ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 221.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म बधाई हो में सबसे ज्यादा गजराज राव और नीना गुप्ता की एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में इन दोनों आयुष्मान खुराना के मां-बाप का रोल किया था. वहीं फिल्म बधाई हो में सुरेखा सीकरी के रोल की भी पसंद किया गया था. इस फिल्म के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. इस फिल्म ने अपने नाम कुल दो नेशनल अवॉर्ड किए थे. इसके अलावा बधाई दो ने चार फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीते थे.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!