Chhattisgarh News : भाजपा नेता के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, NSUI के जिला उपाध्यक्ष सहित सहयोगी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में NSUI के जिला उपाध्यक्ष अफसर अली समेत उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा नेता के होटल में NSUI के जिला उपाध्यक्ष ने नाबालिग लड़की को कई बार हवस का शिकार बनाया। हालांकि मामले में अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी (NSUI District Vice President Afsar Ali ) सहित सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

 



दरसअल, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने में दर्ज कराई। कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत रहने वाली छात्रा को शादी का दबाव बनाकर आरोपी  ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाने का झांसा भी दिया था, मगर बाद में आरोपी (NSUI District Vice President Afsar Ali ) न सिर्फ शादी की बात से मुकर गया बल्कि सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर कई बार आनाचार की वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े -  CG Good News : जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, दिसंबर में बेंगलुरु में होगा प्रशिक्षण, चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं जशपुर के युवा...

आरोपी युवक ने मैनपाट सहित अंबिकापुर के निशांत इन होटल में कई बार नाबालिग से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इधर पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बता दें कि अफसर अली NSUI का जिला उपाध्यक्ष भी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

Related posts:

error: Content is protected !!