JanjgirChampa News : हायर सेकेण्डरी स्कूल केरा में कक्षा 9वीं की छात्राओं को किया गया साइकिल वितरण

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के केरा गांव के शा.उच्च.मा.वि. में कक्षा – 9वी में अध्यनरत छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया. उक्त कार्यक्रम मे शाला विकास प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर लाल देवांगन, आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच लोकेश शुक्ला एवं पंच समीर वैष्णव ने साइकिल प्राप्त करने वाले छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि शासन की यह मंशा है कि छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से आने-जाने में किसी प्रकार से परेशानी न हो. बालिका शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और पढ़ाई लिखाई में रुचि बना रहे. इसी उददेश्य को ध्यान में रखते हुए कहा 9वी में अध्ययन रत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीब परिवार के सभी छात्राओं को शासन की योजना के अनुसार निःशुल्क साइकिल वितरण किया जाता है.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

संस्था के प्राचार्य बीआर रत्नाकर ने अपने उदबोधन में कहा कि कोई भी छात्रा साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित ना हो, इसलिए यह योजना छात्राओं के लिए शासन के द्वारा लागू किया गया है. छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढे और अपने शाला, परिवार और समाज का नाम रोशन करते हुए अपने गांव एवं अपने मां- बाप का भी नाम रोशन करे. इसके लिए प्रेरित किया गया.

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य अनुसूईया बंजारे आदर्श ग्राम केरा के पंच के.के.केशरवानी, समिति के अन्य माननीय सदस्यगण एवम साइकिल प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं के अभिभावकगण पालक तथा विधालय के अध्यापकगण में से आर खन्ना, एस एल खूंटे, आर के गोस्वामी, एम कटकवार, एच.एस वर्मा, के . पी .साहू, अश्वनी देवांगन, संजय साहू, शालिनी खाखा, शिवराम दास वैष्णव एवं तेरस राम साहू का विशेष योगदान रहा. अंत में छायादार फलदार व फूलदार पौधौ का रोपण जन प्रतिनिधियों एवं पालको एवं शिक्षकों के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इस अवसर पर कुल 34 छात्राओं को शासन के नियमानुसार निःशुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!