छत्तीसगढ़ में भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का होगा ऐलान? CM भूपेश बघेल ने कह दी बड़ी बात

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर दौरे से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से मांग की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि दे। रायपुर में कार्गाे एयरपोर्ट की सुविधा और कोल रॉयल्टी की बकाया राशि दें। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ₹500 में सिलेंडर देने का वादा कर सकती सवाल के जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने कहा 2 राज्यों की कांग्रेस सरकार कम दाम में सिलेंडर दे रही है। कुछ घोषणाएं घोषणापत्र के लिए भी बचाना होगा। हालांकि कांग्रेस घोषणापत्र समिति इस पर निर्णय लेगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

वही अमित शाह के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा उनके सरकारी प्रोग्राम की जानकारी नहीं है। अमित शाह संगठन के कार्य से आ रहे होंगे। मतलब छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन खत्म हो गया।

वहीं महाराष्ट्र की सियासत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा की वाशिंग मशीन से धुलाई हो गई है। अब डिप्टी सीएम और मंत्री बना दिया गया। वही केजरीवाल पर अरविंद सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा केजरीवाल को छत्तीसगढ़ के बारे में जानकारी नहीं। कृषि, अनुसूचित जाति जनजाति पर केजरीवाल कुछ नहीं बोले। केजरीवाल केवल राजनीति करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!