Honda ने लॉन्च किया अपना नया स्कूटर, दमदार लुक के साथ मिलेगी शनादर माइलेज, कीमत होगी मात्र इतनी

नई दिल्ली : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Dio 125 लॉन्च करके अपने स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑल न्यू होंडा डियो 125 को 83,400 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। एक्टिवा 125 और ग्राज़िया के बाद यह भारत में होंडा का तीसरा 125cc स्कूटर है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। डिलीवरी जल्द ही पूरे शुरू होने की संभावना है। बाजार में डियो 125 का मुकाबला हीरो मेस्ट्रो एज 125, टीवीएस एनटॉर्क 125, यामाहा रेजेडआर और सुजुकी एवेनिस आदि से होगा।

 



Honda Dio 125 की कीमत, इंजन और वेरिएंट्स,

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

New Honda Dio 125 : नए होंडा डियो 125 को दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और स्मार्ट में लाया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 83,400 रुपये और 91,300 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नई होंडा डियो 125 में 123.97cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 8.19 bhp और 10.4 Nm जनरेट करता है। इसे CVT के साथ जोड़ा गया है।

Dio 125 के फीचर्स

New Honda Dio 125 : इसके अलावा, इसमें स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट के लिए डुअल आउटलेट मफलर मिलता है। फीचर्स की बात करें तो डियो 125 में ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, होंडा की एच-स्मार्ट की (Key), अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक, 18-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस जैसे फीचर्स हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कही ये बात

New Honda Dio 125 : लॉन्च पर बोलते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के एमडी, प्रेसिडेंट और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “ऑल न्यू 125cc अवतार में, होंडा डियो 125 को विशेष रूप से युवा भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए डिजाइन और डेवलप किया गया है।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!