पंडित प्रदीप मिश्रा के ये उपाय कर लिए तो भगवान भोलेनाथ हो जाएंगे प्रसन्न, सावन में ही मिलेगा गुड न्यूज

मध्य प्रदेश के मशहूर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अपने धार्मिक कथाओं के साथ-साथ घरेलू दिक्कतें के उपाय देने के लिए भी मशहूर है। उनके कई भक्त कुबेरेश्वर धाम में अपने दिक्कतों का निवारण पाने के लिए आते है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन के महीने की शुरूआत हो चुकी है। शिव कथा करने वाले पंडित मिश्रा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पंडित मिश्रा ने सावन के महीने में आसान और छोटा सा उपाय बताआ है, जिस करने से आपके जीवन की सारी समस्याए खत्म हो जाएंगी।

 



पंडित मिश्रा कहते है कि जब सारी दुनिया की ठोकर खा लो, सारी दुनियां के हाछ जोड़ लो, सारी दुनियां से निवेदन कर लो और उसके बाद भी तुम्हारे दुख की घड़ी समाप्त न हो तब प्रयास करना तुम्हारे घर में कोई गमला हो कोई पौधा लगा हो। चाहे वो किसी भी फूल का हो या किसी भी चीज का हो। जो भी पौधा तुम्हारे घर में लगा हो। अगर आपको लग रहा है कि मेरे दुख का समय समाप्त नहीं हो रहा, मेरे दुख की घड़ी समाप्त नहीं हो रही तो इस बार दो महीने का सावन पड़ रहा है। एक अधिकमास का और एक श्रावण ये। जब भी दो श्रावण पड़ते है तो इसमें हरि और हर का मिलन होता है। क्योंकि अधिकमास जो है वो भगवान पुरूषोत्तम या भगवान विष्णु का है और सावन के मध्य में अगर पड़ रहा है तो वह महादेव के साथ भगवान हरि का मिलन हुआ है इसलिए इसको हरिहर श्रावण कहतें है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

ये दो महीने के श्रावण में अगर आपका एक से दो दिन निकल भी गया तो कोई दिक्कत की बात नहीं, तुम्हारे यहां जो भी पेड़, पौधा या पृक्ष लगा हो उसी की मिट्टी को उसी पेड़ के नीचे हाथों से एक लिंग बनाना उसमें जलाधारी बनाने की जरूरत नहीं। केवल लिंग की आकृति बनाकर उसी की पूजन वहीं करके पानी चढ़ाकर 15 से 20 मिनट के बाद उसको उसी मिट्टी में विसरजित कर दें अपनी कामना करने के बाद। इसके बाद महादेव 2 महीने के बाद आपको क्या देगा ये वो ही जानता है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!