छत्तीसगढ़ : 95 लाख की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, ज्वेलरी के साथ 12 चोर गिरफ्तार… पढ़िए

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में स्थित बाफना ज्वेलर्स में करीब 95 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसका खुलासा एसपी जितेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. 25 जून को चोरी की इस घटना का पता चला था. चोरों ने दुकान के शटर को उठाकर कांच का शीशा तोड़ा, फिर दुकान के दराज में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर और एक लाख 78 हजार रुपये नगदी रकम, सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर, बिल और अन्य दस्तावेज़ चोरी किए थे. पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से करीब 1 किलो 300 ग्राम सोने और 31 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 85 लाख के करीब है. वहीं घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल, तवेरा कार, लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करता था आरोपी

पुलिस की टीम तकनीकी सबूतों के ज़रिए चोरों को पकड़ने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर टीम का गठन किया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रो से आरोपियो के सीसीटीवी फुटेज बरामग किए. जिसमें एक संदेही चारपहिया वाहन और चार संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया. जिसके बाद टीम ने जिला बालोद से राजनांदगांव, गोदिंया, नागपुर, सावनेर महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज की बारिकी से जांच की. सीसीटीवी फुटेज में संदेही गाड़ी के राजनांदगाव में होने का पता चला जिसके आधार पर आरोपी लाखन सिंह भाटिया की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जिला राजनांदगांव से जिला बालोद आकर आसपास के क्षेत्रों में कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करता था. जिसके बाद ये लोग चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

गठित टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम पंजाब के अमृतसर और एक टीम मध्य प्रदेश के पांढुर्णा भेजी थी. पांढुर्णा पहुंची टीम ने आरोपी चरण सिंह और संगम सिंह को यहां से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1620 किलो ग्राम सोने से बने जेवर और 31 किलो ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए.

जमीन में गड्ढा खोदकर रखे थे सोने चांदी के जेवर

ये आरोपी सोने-चांदी के जेवरातों को जमीन में गड्ढा करके छुपाकर रखते थे. इतना ही नहीं चोरी की वारदत को अंजाम देने के लिए ये आरोपी चोरी की तवेरा कार की नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल करते थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!